मध्यप्रदेश

BHOPAL : दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर, सजाए जा रहे पंडाल

भोपाल। नवरात्रि की तैयारियां शहर में जोरों पर हैं। इसका अनुमान राजधानी में कारीगरों की तन्मयता को देखकर लगाया जा सकता है। हबीबगंज नाके के पास दुर्गा प्रतिमा तैयार करने वाले कारीगर रात—दिन एक करके माता की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इस दौरान शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं और पूजा की तैयारियां भी जोरों पर की जा रही हैं।

बनाए जा रहे दुर्गा पंडाल
शहर के विभिन्न हिस्सों में दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं, जहां मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। लोगों द्वारा पूजा सामग्री की खरीदारी की जा रही है, जिसमें शामिल हैं कलश, नारियल, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, और श्रृंगार का सामान। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष सजावट से तैयार करने अभी से योजनाएं अंतिमरूप दिया जा रहा है।

नवरात्रि के दौरान शहर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, जो मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने आते हैं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button