हेल्थ

सेहत : क्या है आजकल कम उम्र में पीरियड्स आने की वजह ?

भोपाल।पीरियड्स आना एक आमबात है। और समय पर पीरियड्स आना एक हेल्दी लाइफ का संकेत देता है। लेकिन आज की जनरेशन के समाने पीरियड्स को लेकर एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।और वह समस्या है लड़कियों के कम उम्र में पीरियड्स आना है, जो की सेहत के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं हैं। पहले लड़कियों के पीरियड्स आने का समय 12,13 साल का था। लेकिन आज कल 7 से 8 साल की उम्र में ही लड़कियों के पीरियड्स आने लगे हैं। इसके पीछे की वजह को आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
हार्मोन
जैसे ही हम बाल अवस्था से किशोर अवस्था में प्रवेश कर रहे होते हैं। उस समय हमारे शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं।इस से पीरियड्स आने का समय गड़बड़ हो जाता है।
खान पान में बदलाव
आजकल बदलती लाइफ स्टाइल ने हमारे खान -पान पर बहुत बुरा असर डाला है। हम अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड, खाते हैं। जो कि शरीर के हार्मोन बैलेंस को प्रभावित करता है।

जेनेटिक
कुछ मामलों में यह जेनेटिक होता है।अगर माँ को जल्दी पीरियड्स हुए थे, तो बेटी को भी हो सकते हैं।और अगर मां को लेट पीरियड्स आए होंगे तो बेटी को भी लेट आते हैं।
स्क्रीन टाइम
आज कल सोशल मीडिया का जमाना है। बड़ो से लेकर बच्चों का भी ज्यादा समय मोबाइल/टीवी के साथ बीत रहा है। घंटो -घंटो फोन चलाने में आखें दर्द होने लगती है और नींद की कमी हो जाती है इस से हार्मोनल डिसबैलेंस हो सकता है।

क्या करें इस समस्या से निपटने के लिए

बच्चों को संतुलित आहार देना शुरू करें।

बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं

कम उम्र में जल्दी पीरियड्स आने पर डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button