वर्ल्ड

9 महीने बाद वापस लौटेंगे सुनीता और बुच, अंतरिक्ष पहुंचे नए यात्री

ट्रंप ने कहा था, प्रेसीडेंट बाइडन सुनीता और बुच को अंतरिक्ष में ही भूल गए

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स धरती पर वापस लौटेंगे। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी का रास्ता साफ हो गया है। उनके स्थान पर नए अंतरिक्ष यात्री पहुंच गए हैं। वापसी अगले सप्ताह संभावित है।

अंतरिक्ष यात्रियों के ISS पर केवल आठ दिन रहने की उम्मीद थी, लेकिन जिस प्रायोगिक अंतरिक्ष यान पर वे आए थे, उसमें तकनीकी समस्याओं के कारण वे 9 महीने से अधिक समय से वहां हैं। इस मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था प्रेसीडेंट बाइडन सुनीता और और बुच को अंतरिक्ष में ही भूल गए, शपथ के उपरांत ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की जल्द से जल्द वापसी की व्यवस्था की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button