हेल्थ

Anaemia in pregnancy: महिला को प्रेग्नेंसी में क्यों होती है एनीमिया की समस्या, जानें, इसके लक्षण और बचने के उपाय

Anaemia in pregnancy : हर औरत का सपना होता है कि वो मां बने। लेकिन जैसे ही वो प्रेग्नेंट होती है उस समय उसे कई बीमारियों से होकर गुजरना पड़ता है। जिसमें ज्यादातर औरतों को एनीमिया की शिकायत हो जाती है।इस लिए महिलाओं के प्रेग्नेंट होते ही सबसे पहले डॉक्टर उन्हें आयरन की गोलियां देते है। ताकि उनमें खून की कमी न हो लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान एनीमिया यानी खून की कमी महिलाओं में क्यों होती है? इसके लक्षण क्या हैं? इस का शिकार होने से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिला को क्या करना चाहिए। यह आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

क्यों होती है प्रेग्नेंट महिलाओं को एनीमिया की बीमारी
प्रेग्नेंट महिलाओं को एनीमिया की बीमारी होने के पीछे की वजह सिंपल है। जब महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं तो उनके शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है। खून बनाने के लिए शरीर आयरन, विटामिन बी12 फोलिक एसिड जैसे जरूरत पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।और अगर प्रेगनेंट महिला को यह पोषक तत्व नहीं मिलते तो आरबीसी सही मात्रा में नहीं बन पाती और प्रेगनेंट महिला को एनीमिया की शिकायत हो जाती है।Anaemia in pregnancy

एनीमिया के लक्षण
एनीमिया के लक्षण के बारे में बात करें तो अगर आपका कोई मेहनत का काम नहीं करते फिर भी कमजोरी थकान सिर दर्द , चक्कर आने जैसी समस्या हो रही है तो आपको खून की कमी हो सकती है। साथ ही हेयर फॉल,हार्टबीट का तेज होना। हाथ पैर ठंडे होना। यह सब एनीमिया के लक्षण है।Anaemia in pregnancy

एनीमिया की शिकायत से बचने के उपाय
प्रेगनेंसी के दौरान डॉक्टर की परामर्श से आयरन युक्त आहार लेना चाहिए। आयरन सप्लीमेंट लेना चाहिए, जिन चीजों से विटामिन सी मिल सके जैसे- अंगूर ,स्ट्ऱॉबेरी संतरा,का सेवन करना चाहिए

क्या न करें
प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा कैफीन कंज्यूम करने से बचें। तनाव से बचें किसी बात की चिंता न करें। और समय चेकअप करवाएंAnaemia in pregnancy

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button