Nag Panchami 2025 : कब है नाग पंचमी,इस दिन क्यों पिलाते हैं नाग को दूध ?
2025 में नाग पंचमी कब है ? 28,29,या 30 को इसे लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है।आज हम हिंदू पंचांग के अनुसार इस कंफ्यूजन को दूर करने वाले हैं।साथ आपको बता दें, नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध पिलाना बेहद ही शुभ माना जाता है।

भोपाल।सावन का महीना पूर्णता शिव को समर्पित होता है इस महीन में भोलेनाथ के कई त्योहार पड़ते हैं।जिसमें से एक है नाग पंचमी हर साल सावन मास में शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है।साथ ही, कई जगहों पर यह त्योहार कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को भी मनाया जाता है। वहीं इस बार 2025 की नाग पंचमी कब मनाई जाएगी चलिए जानते हैं।
2025 में नाग पंचमी कब है?
2025 की नाग पंचमी हिंदू पंचांग के अनुसार 29 जुलाई को मनाई जाएगी। बता दें, नाग पंचमी की तिथि 28 जुलाई को 11 बजे से 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक रहेगी।
नाग पंचमी पर नाग को क्यों पिलाते हैं दूध?
नाग पंचमी पर नाग देवता को खुश करने के लिए नाग की पूजा की जाती है। नाग देवता को दूध पिलाया जाता है।कहा जाता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध पिलाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। नाग पंचमी को नाग को दूध पिलाना शुभ माना जाता है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
इस बार नाग पंचमी के दिन नाग की पूजा करने का शुभ मुहूर्त की बात करें सुबह 5.14 से सुबह 7.55 बजे तक है। इस दौरान सुबह जल्दी उठकर स्नान कर नाग देवता की पूजा कर उन्हें दूध पिलाए।ऐसा करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं।