Navratri 2025 : एमपी के इस कंकाली मंदिर में होता है अद्भुत चमत्कार, देवी की टेढी गर्दन कुछ समय के लिए हो जाती है सीधी…
भोपाल।मध्य प्रदेश में वैसे तो कई रहस्यमय मंदिर है। लेकिन राजधानी भोपाल से 18 किलों मीटर रायसेन जिले के गुदावल गांव में मां काली का एक ऐसा मंदिर है। जहां मां काली की गर्दन सीधी नहीं 45 डिग्री झुकी हुई। साथ लोगों का मानना है कि इस मंदिर में मां कंकाली का एक अद्भुत चमत्कार देखने को मिलता है।
इस मंदिर का नाम कंकाली मंदिर है। यहां नवरात्रि के दौरान माता रानी की गर्दन अचानक से एक दिन के लिए टेरी से सीधी हो जाती है। जी हां, कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति मां काली की गर्दन को सीधा होते हुए देख लेता है तो उस पर माता रानी की विशेष कृपा बरसने लगती है, हर मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।
मां कंकाली की यह चमत्कारिक प्रतिमा की स्थापना 1731 में हुई। कहा जाता है यहां के रहने वाले एक व्यक्ति को रात्रि में एक सपना आता है सपने में देखी गई जगह पर वो व्यक्ति जाता है। और वहाँ खुदाई करना शुरू कर देता है। खुदाई के दौरान माता रानी की यह प्रतिमा मिलती है। जिसे वह उसी स्थान पर स्थापित कर देता है। मान्यता की जो जिन महिलाओं को शादी के बाद बच्चें नहीं होते वो महिलाएं यहां गोबर से उलटे हाथ लगा कर संतान प्राप्त का वर मांगती है। तो माता रानी उनकी संतान देकर खाली गोद को भरती हैं। जब महिलाओं को संतान प्राप्त हो जाती है तो वो फिर से इस मंदिर में आकर गोबर सीधे हाथ लगाते है। लोगों की ऐसी अस्था है कि जो भी माता से संतान प्राप्ति की इच्छा रखता है उसे मां संतान का सुख जरूर देती हैं।



