Navratri 2025 : एमपी के इस मंदिर में देवी मां की बीस भुजाएं आज तक कोई नहीं गिन पाया
गुना।आप कई देवी मां के मंदिरों में गए होंगे जहां माता रानी की आठ भुजाएं होती हैं लेकिन क्या आपने कभी 20 भुजाएं वाली देवी मां की प्रतिमा देखी है, अगर नहीं तो, एमपी के गुना से 8 किलों मीटर दूर बजरंगगढ़ की ऊंची पहाड़ी पर विराजमान देवी मां की 20 भुजाओं वाली प्रतिमा बेहद ही चमत्कारी है।
कहा जाता है कि देवी मां अपने भक्तों को 3 रुपों में दर्शन देती हैं। कहा है की सुबह के समय देवी मां का रुप एक कन्या के रुप में होता है तो वहीं दोपहर में माता रानी का रूप एक जवान कन्या के रुप में दर्शन देती हैं। तो वही शाम के समय आपको माता रानी के दर्शन वृद्ध रुप में होते हैं। साथ ही, देवी मां के दूसरे चमत्कार की बात करें तो उनकी 20 भुजाएं हैं मान्यता की कोई भी व्यक्ति माता रानी की इन भुजाओं को हर कोई नहीं गिन पाता।
क्योंकि माता रानी ने यहां स्वयं कहा था कि उनकी भुजाओं की गिनती सिर्फ उनके प्रिय भक्त ही कर सकते हैं। साथ ही इस मंदिर की प्रतिमा को लेकर यहां के स्थानिय लोगो का कहना है कि यह प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई थी। साथ है यह मंदिर 5,500 साल पुराना है. कहा जाता यह मंदिर जिस जगह पर बना उस जगह का जिक्र भविष्य पुराण और पद्म पुराण में भी है। कहा जाता है की अंगराजकर्ण ने यहां 9 साल तपस्या की थी। नवरात्रि के दौरान यहां हर साल मेला लगता है। लोगों की ऐसी आस्था की यहां जो भी भक्त देवी मां से सच्चे जो भी मंगता है ।वो उसके देवी उसको मिलता है।



