Kapoor Ke Totake : नवरात्रि में कर्पूर के ये धार्मिक टोटके,करने से जीवन से दूर होगी नकारात्मकता

कर्पूर को हिंदू धर्म में शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसके कई धार्मिक टोटके और उपाय प्रचलित हैं, जो आर्थिक उन्नति और सुख-शांति के लिए किए जाते हैं।के ये कर्पूर धार्मिक उपाय सरल और प्रभावी माने जाते हैं। जिन्हें नवरात्रि में श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से जीवन में नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। नकारात्मकता दूर होते लड़ाई झगड़े की स्थिति खत्म हो जाती है और घर में रहने वाले लोगों के बीच प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। इससे वास्तु दोष भी खत्म होता है। कपूर से जुड़े कई उपाय हैं जिन्हें नवरात्रि रोजाना करने से आपकी बहुत से काम बन सकते हैं।
अच्छी नींद के लिए
उपाय:शाम के समय घर के मंदिर में कर्पूर अवश्य जलाएँ कपूर से निकलने वाला धुआँ आस-पास के वातावरण को शुद्ध करता है। और यदि बुरे सपने आते हैं तो तकिए के नीचे कपूर रखकर सोएँ।
व्यापार वृद्धि के लिए
उपाय: एक कटोरी में कर्पूर और लौंग जलाकर दुकान में घुमाने से आर्थिक बाधाएँ दूर होती हैं, ग्राहकों की संख्या बढ़ती है और समृद्धि आती है।
वाद-विवाद और मनमुटाव दूर करने के लिए
उपाय: यदि परिवार में वाद-विवाद और मनमुटाव की परेशानी है, तो कपूर को घी में भिगोकर जलाने से घर परिवार में शान्ति बनी रहती है।
शीघ्र विवाह के लिए
उपाय: शुक्रवार को कर्पूर और केसर को घी में मिलाकर दीप जलाने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और शीघ्र शादी के योग बनते हैं।
संतान सुख पाने के लिए
उपाय: हर पूर्णिमा को कर्पूर और घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे संतान संबंधी समस्याएँ दूर होती हैं।
शत्रु बाधा से बचाव के लिए
उपाय: मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के सामने कपूर जलाकर उनकी आरती करें। शत्रुओं की बुरी नज़र और षड्यंत्र से रक्षा होती है।
करियर में सफलता के लिए
उपाय: रोज़ सुबह नहाने के बाद कर्पूर का धुआँ पूरे घर में करें। इससे राहु-केतु के दोष दूर होते हैं और करियर में सफलता मिलती है।