October 18, 2024

Kisan MSP : किसानों से समर्थन मूल्य पर 25 अक्टूबर से खरीदी होगी शुरू

Kisan MSP

Kisan MSP : प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में खरीदी कार्य के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मुख्य सचिव राणा ने बैठक में खरीफ कृषि उपज की समीक्षा करते हुए सोयाबीन खरीदी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजस्व विभाग को गिरदावरी का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने इस eprocure.gov.in/eprocure/app पोर्टल पर 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुविधाजनक रूप से करने के लिए कहा है।

बैठक में निर्णय लिया गया है कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी की एजेंसी मार्कफेड होगी तथा भंडारण की व्यवस्था स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और बारदाना की व्यवस्था मार्कफेड द्वारा की जायेगी।

किसानों से फेयर एवरेज क्वालिटी (एफएक्यू) की सोयाबीन खरीदी के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि खरीदी के दौरान केंद्रों पर किसानों को सुविधाजनक सुविधाएं और वातावरण दिया जाए।Kisan MS

भारत और कनाडा के बीच तनाव से किस की बड़ी ,चिंता जानें, शरद पूर्णिमा पर घर की छत पर खीर रखने का रहस्य A. P. J. Abdul Kalam के जन्मदिवस पर जानें,उसके जीवन की विशेष बाते जानें, क्यों भाईजान की जान का दुश्मन बना है लॉरेंस विश्नोई जानें, मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव