थाईलैंड की PM घिरी मुश्किलों में, दुश्मन देश के नेता को फोन कॉल पर कहा अंकल
थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिवावात्रा को कंबोडिया के एक नेता से कॉल पर बातचीत करना पड़ा मंहगा। क्योंकि उन्होंने कंबोडियाई नेता को "अंकल" कहा था, जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। थाईलैंड़ की कोर्ट ने पीएम पैतोंगतार्न शिनावात्रा को जांच पूरी होने तक पद से हटा दिया है।

नई दिल्ली। थाईलैंड की पीएम पैटोंगटार्न शिनायात्रा मुश्किलों में पड़ गई है। उनके खिलाफ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम पैटोंगटार्न शिनायात्रा ने कंबोडिया के पूर्व पीएम हुनसेन से की गई उनकी एक फोन कॉल लीक होने के बाद पूरे में हंगामा मच गया.
हंगामा मचने के पीछे की वजह कंबोडिया के पूर्व पीएम हुनसेन को फोन कॉल पर बात करते समय थाईलैंड पीएम ने अंकल कह दिया था। जिसके बाद से बैकॉक में उनके खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस को लेकर पीएम पैटोंगटार्न शिनायात्रा मांफी भी मांग चुकी है। लेकिन, उनके खिलाफ जनआक्रोश जारी है।
28 मई को एक सैन्य टकराव हुआ जिस में एक कंबोडियाई सैनिक मारा गया था। सीमा विवाद को सुलझाने के लिए पीएम पैटोंगटार्न शिनायात्रा ने कंबोडिया के पूर्व पीएम से फोन पर बात की। इस फोन कॉल में दोनों देश के नेताओं ने सीमा विवाद पर बातचीत की।
इस बातचीत के दौरान पीएम पैटोंगटार्न शिनायात्रा ने पूर्व पीएम हुन सेन को अंकल कह कर पुकारा साथ ही कहा,अगर उन्हें कुछ चाहिए तो वो उसका ख्याल रखेंगी। जब से उनकी यह फोन कॉल लीक हुई है। उन्हें बहुत अपमान का समाना करना पड़ रहा है। उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने दुश्मन देश के आगे घुटने टेक दिए है।