September 16, 2024

Hartalika Puja Muhurat: भगवान शिव के लिए माता पार्वती ने रखा था ये व्रत

Hartalika Puja Muhurat

Hartalika Puja Muhurat: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज के व्रत का विशेष महत्व होता है। जो कि आज मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ विवाहित महिलाएं व्रत रखते हुए पूजा-पाठ करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर एक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए पहली बार हरतालिका तीज का व्रत किया था।Hartalika Puja Muhurat

वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष हरतालिका तीज की तिथि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। इस तरह से उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर को रखा जाएगा। यह व्रत अत्यंत ही कठिन होता है जो कि 4 सितंबर से शुरु होकर 6 सितंबर तक मनाया जाएगा।Hartalika Puja Muhurat

स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा PM मोदी का जन्मोत्सव Psychology के अनुसार ये संकेत बताते है सामने वाला आपके प्यार में है या नहीं 23 सितंबर को बुध का कन्या राशि में गोचर कैसे बढ़ाएं अपनी Value 5 habits of successful people that can make you rich