July 27, 2024

Mahashivratri festival 2023: महाकाल में प्रारंभ हुआ महाशिवरात्रि पर्व,ये रहेगी दर्शन व्यवस्था

Mahashivratri festival 2023

Mahashivratri festival 2023

Ujjain: महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मंदिर में फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष तिथि पंचमी यानी आज से एकादशनी रूद्रअभिषेक के साथ शिव नवरात्रि महापर्व प्रारम्भ हो गया है।

मंदिर में सुबह चंद्रमौलेश्वरजी के पूजन के पश्चात कोटेश्वर, रामेश्वर जी का पूजन किया जाकर श्री महाकालेश्वर मंदिर गर्भगृह में शासकीय पुजारी श्री घनश्याम गुरुजी के आचार्यत्व में एकादशनी रूद्रअभिषेक किया गया।

मन्दिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि प्रातः काल से होने वाले प्रत्येक दिवस के विशिष्ट पूजन होने से सांय 4.00 बजे तक गर्भगृह प्रवेश दर्शनार्थी गण हेतु बंद रहेगा.

सांय 4.00 बजे के पश्चात दर्शनार्थी गण की सामान्य संख्या होने पर ही आमजन हेतु गर्भगृह दर्शन प्रारंभ किये जा संकेंगे यद्द्यपि सीमित संख्या में गर्भगृह दर्शन अभिलाशी गर्भगृह दर्शन रसीद के साथ 9.00 बजे तक दर्शन हेतु गर्भगृह में जा सकेंगे.

Venus Transit In Leo 31 July 2024 बुध का सिंह राशि में गोचर Forecasting Madhya Pradesh’s Weather Until July 20th: What to Expect CM Yogi Adityanath Pays A Visit To Mahakaleshwar Temple iPhone 15 and iPhone 15 Pro Pricing in India