September 16, 2024

MP News: किसान की हत्या दु:खद, CM डॉ. यादव ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

CM Dr Mohan Yadav

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने सिंगरौली में किसान की हत्या की घटना को दु:खद बताते हुए जिला प्रशासन को जांच एवं आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। सिंगरौली में हुई घटना में एक किसान की हत्या का जो मामला सामने आया है, वह गंभीर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने सिंगरौली की घटना के संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री सम्पत्तिया उइके को घटना स्थल पर जाकर शोकाकुल परिवार से भेंट करने एवं घटना की वस्तुस्थिति जानने के निर्देश भी दिए हैं।

स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा PM मोदी का जन्मोत्सव Psychology के अनुसार ये संकेत बताते है सामने वाला आपके प्यार में है या नहीं 23 सितंबर को बुध का कन्या राशि में गोचर कैसे बढ़ाएं अपनी Value 5 habits of successful people that can make you rich