सेहत: अगर सुबह-सुबह होती है कमजोरी महसूस तो पिंए ये ड्रिंक्स…
अगर सुबह -सुबह आपको कमजोरी महसूस होती है यें ड्रिंक्स पीना बिल्कुल न भूलें...
भोपाल।अगर आपको हर समय कमजोरी महसूस हो रही है और तो और सुबह नींद से जगाने के बाद चक्कर आने लगते हैं। नींद पूरी नहीं होती। हर समय आलस ही आलस आता रहता है।किसी काम में मन नहीं लगता है तो आपको यें एनर्जी वाली ड्रिंक्स जरूर पीना चाहिए।यह आपकी कमजोरी को दूर करेंगी साथ ही आपकी सेहत को सुधारने में मदद करेगी।
नारियल का पानी
सुबह उठते ही अगर आपको शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है। तो सुबह -सुबह आप नारियल पानी पिएं यह आपके शरीर में पानी की कमी को तो दूर करता साथ ही यह आपके शरीर की कमजोरी को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। यह शरीर को हाइट्रेड रखता है।
संतरे का जूस
अगर सुबह – सुबह आपको कमजोरी महसूस होती है आप इसे बिलकुल भी नजर अंदाज न करें। यह कमजोरी विटामिन की कमी के द्वार होती है सुबह आप जब भी उठे ताजे संतरे का जूस बना कर पिएं संतरे के जूस में विटामिन पाए जाते हैं जो आपके अंदर विटामिन की कमी को दूर करते हैं।
नीबूं पानी
नीबूं पानी हमें एनर्जी देता है।इसमें विटामिन सी पाया जाता है। यह एनर्जी से भरपूर होता है। और शरीर की कमजोरी दूर करने में असर कार होता है।
चुक़ंदर का जूस
चुकंदर का जूस शरीर में खून की कमी को दूर करता है। यह खून बढ़ाने में काफी मदद करता है अगर आपको सुबह-सुबह कमजोरी महसूस होती है तो आप चुकंदर का जूस पिंए।
अनार का जूस
अनार का जूस शरीर की कमजोरी को दूर करता है यह खून को बढ़ाने में मदद करता है।



