MP News : महिला इवेंट मैनेजर ने भोपाल में 15 साल की लड़की का कराया रेप

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक ऐसा दिल दहलाने वाला इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जिसे आप सुनकर पूरी तरह चौंक जाएंगे। भोपाल में एक महिला इवेंट मैनेजर ने अपने बॉयफ्रेंड के दोस्तों और एक बिजनेसमै से 15 साल की लड़की का रेप कराया।
बताया जा रहा है कि जिस महिला ने लड़की का रेप कराया वह महिला इवेंट मैनेजर है। उसने अपनी तबीयत खराब होने का कह कर पीड़िता को अपने घर पर बुलाया। जहां महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने नाबालिग लड़की से रेप किया। उसके बाद महिला नाबालिग को एक फार्म हाउस ले गई जहां पूल पार्टी चल रही थी। वहां भी उस नाबालिग के साथ एक कपड़ा बिजनेसमेन ने रेप किया।
पीड़िता ने 23 जून को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, की मैं रिया को दीदी कहती थी। उसने मुझे अपने घर तबीयत का बहाना बना कर घर करोंद बुलाया। जहां रिया के बॉयफ्रेंड का दोस्त हनीफ शाह पहले रिया के घर पर था। पीड़िता ने कहा, की हनीफ ने उस पर जादू टोना किया। और उसके शरीर पर इत्र लगाया। तभी एक और अनस नाम का व्यक्ति भी आ गया। रिया के बॉयफ्रेंड नावेद ने नाबालिग से अनस की जान पहचान कराई। इसके कुछ देर बाद नाबालिग के साथ रेप किया गया।
उसके बाद रिया उसे दूसरे दिन च्वॉइस विला ले गई जहां रिया ने जूस में उसे शराब मिला कर पिलाई। जब उसे उल्टी होने लगी तो उसे एक कमरे में आराम करने के लिए कह दिया। उसके बाद जब नबालिग की रात को आंख खुली तो देखा कि उसके आधे कपड़े उतरे पड़े हैं।जब वो घर आई तो रिया को नबालिग ने बताया कि मुकेश बालचंदानी ने उसके साथ रेप किया।
21 जून को जब रिया पार्लर गई थी उसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को कॉल किया मां तुरंत पुलिस के साथ ब्यूटी पार्लर गई और नाबालिग को छुड़ाया। बता दें, 18 जून को टीटी नगर में 15 साल की लड़की के अगवा होने का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस अभी मामले की और भी जाचं कर रही है। पुलिस ने अब तक दो महिला सहित 7 लोगों को इस केस में गिरफ्तार किया है।