पर्यटन

Tourist : चंदेरी की 5 खूबसूरत फेमस जगह, जहां आपको होगा शांति का अनुभव

चंदेरी की हर एक जगह अपनी एक अलग कहानी सुनाती है, आइए आज चंदेरी की कुछ फेमस जगह और उनसे जुड़ी कहानियों के बारे में जानेंगे...

अंकिता सुमन,चंदेरी।भारत में वैसे तो कई फेमस जगह घूमने के लिए है।लेकिन अगर बात करें मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में स्थित ऐतिहासिक नगरी चंदेरी कि तो, चंदेरी अपनी चंदेरी साड़ियों को लेकर तो देश विदेश में तो फेमस है ही ,साथ ही चंदेरी एक पर्यटक क्षेत्र भी है। इस प्राचीन ऐतिहासिक नगरी में कई फेमस सुंदर मनमोहक जगह हैं। चालिए जानते है इन जगहों के बारे में,

चंदेरी और चंदेरी के आस-पास वैसे तो कई फेमस जगह हैं जिन्हें घूमकर आपका मन तृप्त हो जाएगा लेकिन चंदेरी की सबसे ज्यादा फेमस जगह चंदेरी का किला है।

चंदेरी का किला


चंदेरी का किला यह किला बहुत ही खूबसूरत है 11 वीं शताब्दी में चंदेरी के किले का निमार्ण प्रतिहार कीर्तिपाल राजा ने कराया था। यह किला पहाड़ पर बना हुआ है। जिस पहाड़ पर यह बना हुआ है. इस पहाड़ की उंचाई 71 मीटर है। इस किले में तीन दरवाजे है। इन तीन दरवाजों में से एक खून दरवाजा है। दूसरे दरवाजे को कटी घाटी कहा जाता है। वही इस किले के बाहर एक जौहर स्मारक है बैजू बावरा की समाधि भी किला के बाहर ही बनी हुई है।

जागेश्वरी मंदिर


जागेश्वरी मंदिर ,चंदेरी की वो जगह जहां से आपको पूरा चंदेरी नजर आती है। यह बहुत ही अद्भुत सुंदर मंदिर है।यह मंदिर पहाड़ों से गिरा हुआ है। इस मंदिर में पहाड़ो से दिन रात हर मौसम में पानी गिरता रहता है। इस मंदिर के इतिहास की बात करें तो यह मंदिर का निर्माण राजा शिशुपाल ने करवाया था। इस मंदिर में सिर्फ जागेश्वरी देवी का मुख्य ही प्रगट हुआ है।क्योंकि इसके पीछे एक पौराणिक कथा है इस कथा के अनुसार, राजा शिशुपाल को एक सपना आया था। सपने में राजा ने एक छोटी दिव्य कन्या को देखा जैसे ही राजा उस कन्या के पास गया।वह कन्या अचानक से गायब हो गई। सपने से जाग कर राजा उसी जगह पर गया। उस जगह राजा को हकीकत में उस कन्या के दर्शन हुए,दर्शन देते हुए कन्या ने राजा को उसी जगह एक मंदिर बनवाने को कहा, साथ ही एक बात और बोली कि मंदिर बनाने के बाद नौ दिन तक उस मंदिर के दरवाजें खोलने के लिए मना किया। लेकिन राजा ने उतावली में तीसरे दिन ही मंदिर का गेट खोल दिए और इस वजह से माता का सिर्फ चेहरा ही प्रकट हो पाया था।

कोशक महल – बादल महल


चंदेरी में आते ही सबसे पहले कोशक महल पड़ता है। तो बेहद ही खूबसूरत है। साथ ही बादल महल भी चंदेरी की शान है।15 वीं शताब्दी में मालवा सुल्तान महमूद खिलजी ने कोशक महल को बनवाया था।कहा जाता है कि यह महल शिकारगाह के रुप में उपयोग किया जाता था।

जामा मस्जिद


जामा मस्जिद चंदेरी में धोबिया तालाब के पास स्थित है। 1462 में इस मस्जिद का निर्माण मोहम्मद बिन ज़ैन ने कराया था यह बहुत ही खूबसूरत मस्जिद है।

परमेश्वर तालाब


चंदेरी का परमेश्वर तालाब चंदेरी की वह जगह है जहां आपको सुकून और शांति से भर देगी इस तालाब के अंदर पानी में एक मंदिर बना हुआ है। जो इस तालाब में चार चांद लगाता है। इसे लेकर वैसे तो कई पौराणिक कथाएं हैं। लेकिन, जो सबसे ज्यादा फेमस कथा है वो यह है कि जब राजा शिशुपाल जंगल में खो गए थे। तो उन्हें इस दौरान प्यास लगी। कहा जाता है तभी एक देवी महिला का रूप धारण कर इस तालाब को बनाया जिसे परमेश्वर तालाब (ताल) के नाम से जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button