टाइटैनिक : जहाज डूबने का रहस्य, ईश्वर भी नहीं डूबा सकता

112 साल पहले एक ऐसा रहस्यमय हादसा हुआ। जिसके बारे में आज तक कोई भी पता नहीं लगा पाया है।उस समय जब ये हादसा हुआ और अब भी जो लोग इस इस हादसे के बारे में सुनते हैं विश्वास नहीं कर पाते कि आखिर कैसे दुनिया का विशालकाय जहाज पानी में डूब गया। जिसके बारे में कहा जाता था कि इसे ईश्वर भी नहीं डूबा सकता।इसके डूबने को लेकर कई थोरी है उनमें से कुछ थोरी आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
ईश्वर भी नहीं डूबा सकता यह जहाज
इस जहाज को लेकर कहा जाता था कि यह जहाज इस तरह डिजाइन किया गया कि इस जहाज को ईश्वर भी नहीं डूबा सकता। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह जहाज आइसबर्ग से इतनी जोर से टकरा जाएगा की पूरा जहाज ही तबाह हो जाएगा।
टाइटैनिक के डूबने की वजह
टाइटैनिक के डूबने के पीछे कई वजह बताई जाती हैं।लेकिन आज तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, की इसके डूबने के पीछे मुख्य कारण क्या था।वो14,15 अप्रैल की भयंकर काली रात थी जब जहाज अटलांटिक महासागर में अपनी यात्रा पर था, उसी समय अचानक जहाज एक विशाल हिमखंड से टकराकर बर्फीले पानी में डूब गया था।और इसके डूबने से कई मौतें हुई।
