MP:भोपाल में जुम्मे के दिन हिंदुस्तान की जीत के लिए की विशेष दुआ

भोपाल। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाक का युद्ध जारी है। ऐसी स्थिति भारत का हर नागरिक देश और देश की रक्षा कर रहे जवानों के लिए दुआ प्रार्थना कर रहा है। इसी कड़ी में आज जुम्मे की नमाज के बाद भोपाल में एक अद्भुत देश भक्ति का नजारा देखने को मिला।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज जुम्मे की नमाज के बाद भारत की जीत को लेकर एक विशेष दुआ की गई ।साथ दुआ के बाद सभी तिरंगा फहराते हुए मस्जिदों से बाहर निकले। जब की जुबां पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे थे। यह नजारा देश की एकता को दर्शा रहा था।
ताल-उल मस्जिद से निकले युवा तिरंगा लहराते हुए सुल्तानिया ,मोती मस्जिद के पास सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस भीड़ में पुरूष ही नहीं बल्कि महिला और बच्चें भी शामिल थे।हाथों में तिरंगा लिए ,जय हिंद, पाकिस्तान को सबक सिखाओ हिंदुस्तान को जताओ के नारों से पूरा भोपाल गूंज गया।
साथ ही युवा मोहम्मद इरफान ने कहा, कि पाकिस्तान ने पहलगाम पर मासूमों की हत्या कर बहुत ही कायराना हरकत की है। हम मुसलमान हैं, लेकिन पहले हिंदूस्तानी हैं। जरुरत पड़ी तो सीमा पर भी लड़ने जाएंगे।
: Special prayer for victory of India on Friday in Bhopal