International Biodiversity Day : आज अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस है,जानें,2025 की थीम

भोपाल।हर 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।इस बार इसकी थीम “प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास” है।यह थीम वैश्विक जैव विविधता संरक्षण के लिए कार्रवाई योग्य कदमों पर केंद्रित है। वही अन्तर राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर मेरठ में जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
इसमें नागरिकों ,युवाओं की वनस्पति की जीपीएस फोटोग्राफ, लोकल नाम, साइंटिफिक नाम वन विभाग के टवीटर हैंडल इंस्टाग्राम हैंडल पर टैग करते हुए 22 मई तक अपलोड़ करना होगा। जो भी पहला स्थान प्राप्त करेगा उसको पुरस्कार राशि 2100 रु. मिलेगी द्वितीय पुरस्कार राशि 1500 रुपये और तृतीया पुरस्कार राशि 1100 रुपये मिलेगी। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजन की मुख्य उद्देश्य पौधों की जैव विविधता का आंकलन करना और लोगों में जागरूकता पैदा करना है।