
बदली लाइफस्टाइल खान-पान के कारण लोगों का उम्र से पहले बुढ़ापा आने लगा है।आज कल कम उम्र में ही लोगों को गंभीर बीमारियां ने घेर लिया है।उनमें से कुछ बीमारियां ऐसी होती है जो हमारा जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती। उन्हीं बीमारियों में से एक है डायबिटीज (diabetes), जिसे आम बोल-चाल की भाषा में शुगर भी कहते है। कहा जाता है कि यह बीमारी कभी ठीक नहीं होती। लेकिन डॉक्टर कहते हैं।कि हम अपने खान-पान पर ध्यान देकर अपने शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर कुछ चीजों का परहेज करने को कहते हैं। तो चालिए जानते हैं कि इस बीमारी के दौरान डॉक्टर हमें क्या-क्या खाने से मना करते हैं।
डायबिटीज (diabetes) मरीज न खाएं ये फल
डायबिटीज के रोगी को डॉक्टर केला खाने से मना करते हैं।क्योंकि केले में शुगर के साथ कार्बोहाइ़ड्रेट की मात्रा बहुत रहती है। इसलिए इसका परहेज करना चाहिए।
आम
आम,सबका पसंदीदा फल होता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जहर के समान होता है। क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है।
खरबूजा, अंगूर
खरबूजा में शुगर बहुत ज्यादा होती है इस लिए डायबिटीज के लोगों को यह फल नहीं खाना चाहिए। साथ ही अंगूर की बात करें तो इस में भी शुगर की मात्रा बहुत होती है। इसलिए अंगूर को भी नहीं खाना चाहिए।
फास्ट फू़ड पैकेट वाला खाना
डायबिटीज वाले लोगों को पैकेट में बंद आने वाला कोई भी फूड नहीं खाना चाहिए।वहीं फास्ट फूड से भी दूरी बना लेनी चाहिए। पैकेट वाले जूस, फ्रोंजन स्नैक्स, पैकेट में बंद आलू चिप्स, कुरकुरा, चॉकलेट मैदा और रेफाइंट आटे से बनी चीजें यह सब आपको नहीं खाना चाहिए। क्योंकि यह आपकी सेहत को खतरनाक साबित हो सकती हैं।
मीठा खाने से परहेज
डायबिटीज के लोगों को मीठी चीजें तो बिलकुल नहीं खाना चाहिए।जैसे केक, पेस्ट्री शुगरी ड्रिंक चीनी से बने ब्रेड स्वीटेन्ड सिरप्स चाय आदि।
क्या खाएं डायबिटीज के रोगी
डायबिटीज के रोगी व्यक्ति को साबुत अनाज शकरकंद, चुकंदर, मकई, कच्चा केला जैसी चीजों को अपने आहार में लेना चाहिए।